बुरहानपुरमुख्य खबरे

बुरहानपुर में धरती आबा क्रांतीसूर्य भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जन्म जयंती जनजाति गौरव दिवस के रूप मे धूमधाम से मनाई गई

बुरहानपुर। गणेश दुनगे। देश भर में शुक्रवार को जननायक भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जन्म जयंती के अवसर पर जगह जगह कार्यक्रम अयोजित किए गए। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजाति गौरव दिवस के रूप मे मनाया गया। धुलकोट में जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर विशाल रैली निकाली गई। स्कूली छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों कि प्रस्तुतियां दी।
धुलकोट में जनजाति गौरव दिवस बिरसा मुंडा की जन्म जयंती के अवसर पर खंडवा बुरहानपुर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, नेपानगर विधायक मंजू दादू, बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस भी शामिल हुई।


भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर धुलकोट के टंटिया मामा चौराहा से विशाल रैली निकाली गई। रैली प्रमुख गली चौराहो से होते हुए शासकीय स्कूल धुलकोट पहुंची। यहां पर रैली का समापन हुआ। कार्यक्रम में पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने जनजातीय योद्धाओं के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!