सेंधवा; प्रभातफेरी का समापन, बुधवार को शहर में निकलेगा नगर कीर्तन, होगा अटूट लंगर

गुरु नानक देव जी के 555 वे प्रकाश पर्व पर हो रहे है आयोजन
सेंधवा। गुरु नानक देव जी के 555 वे प्रकाश पर्व पर शहर स्थित गुरुद्वारा साहिब से पिछले सात दिनों से सुबह 5.15 बजे प्रभात फेरी निकाली जा रही है। मंगलवार को प्रभातफेरी का समापन हुआ। अंतिम दिन प्रभात फेरी पुराना एबी रोड होते हुए महावीर कॉलोनी तक गई।
पिछले सात दिनों तक प्रतिदिन प्रभात फेरी शहर के अलग अलग क्षेत्रों और कालोनियों में गई। प्रभात फेरी का समाजनांे ने अपने घर पर फ़ूलों की वर्षा करकर स्वागत किया। समाज के कैप्टन छाबड़ा ने बताया कि 13 नवम्बर बुधवार की शाम 4 बजे जवाहर गंज स्थित गुरुद्वारा से नगर कीर्तन निकलेगा। जो शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुरुद्वारा साहिब पर समाप्त होगा।
गुरू का अटूट लंगर होगा नगर कीर्तन के समापन पर गुरू का अटूट लंगर होगा। 15 नवम्बर शुक्रवार को सुबह 9 बजे सहेज पाठ की समाप्ति होगी। इसके बाद गुरु के चोले की सेवा होगी। इसके बाद 11 से 1 बजे तक ज्ञानीजी द्वारा कथा कीर्तन किया जाएगा। कथा कीर्तन के बाद गुरु का अटूट ल गर होगा।