अवैध गांजा तस्करी करने वाले दो आरोपी को पकड़ा, केस दर्ज
![](https://www.satyagrahlive.com/wp-content/uploads/2024/11/bb9a1753-3bac-4663-86a2-4d51c6dfddc4-780x470.jpg)
निवाली। जिले की निवाली पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 20 हजार रूपये मूल्य का 2.95 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। साथ ही एक बाइक भी जब्त की गई है।
पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर ने मासिक समीक्षा बैठक में अवैध शराब, जुआ, सट्टा, आर्म्स, गोवंश, और मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल पाटीदार और एसडीओपी राजपुर श्री आयुष कुमार अलावा के मार्गदर्शन में थाना निवाली पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की।
पुलिस ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के बाद वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए, थाना निवाली पुलिस ने त्वरित टीम बना कर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान आरोपी महेश पिता भीमसिंह सोलंकी (उम्र 21 वर्ष, निवासी दोंदवाडा माल फल्या, थाना पलसूद) और प्रकाश पिता गेमसिंह अलावा (उम्र 25 वर्ष, निवासी पलसूद कुंडिया फल्या, थाना पलसूद को अवैध गांजा ले जाते पकड़ा। इनके पाससे कुल 2.95 ग्राम गांजा जब्त मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार किया गया। जब्त सामान की कुल कीमत लगभग 70,000 रुपये आंकी गई है। आरोपियों के विरुद्ध थाना निवाली में अपराध क्रमांक 321/2024 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर जांच की जा रही है।
कार्रवाई में यह रहे शामिल-उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निवाली उप निरीक्षक रामकृष्ण लौवंशी, सउनि ब्रजेश मिश्रा, सउनि कमलेश कुशवाह, प्रआर. 22 अरविन्द यादव, प्रआर. 58 सुनिल महाजन, आर. 616 सुमेरसिंह जामोद, आर. 269 रवि जाधव, आर. 587 मुकेश डुडवे, आर. 111 भेरुसिंह मण्डलौई, आर. 569 भुरसिंह चौहान, आर. 71 हिरमल अलावा, और आर. 696 सोहन की सराहनीय भूमिका रही।