सेंधवा; आश्रम के बच्चों को मिठाई बांटी, उनके साथ पटाखे फोड़ मनाई दीपावली

सेंधवा। रमन बोरखड़े। दीपावली पर्व पर अग्रवाल समाज के अध्यक्ष व पूर्व लायंस क्लब के सचिव श्यामसुंदर तायल ने परिवार सहित सिलदड़ स्थित आश्रम के बच्चों के साथ दीपावली पर्व मनाया। आश्रम के बच्चों को मिठाई वितरित कर पटाखे फोड़ कर बच्चो के साथ दीपावली मनाई गई।
शिवधाम आश्रम से प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपावली पर्व पर कई समाज सेवक आश्रम पहुंचकर आश्रम के बच्चों के साथ दीपावली मना रहे है। शिवधाम के संस्थापक राजेश मिश्रा ने बताया कि बुधवार को छोटी दीपावली पर अग्रवाल समाज के अध्यक्ष श्यामसुंदर तायल सह पत्नी, बहु व पोतियों के साथ आश्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने आश्रम के बच्चों को दीपावली की स्पेशल मिठाई, मिक्चर, संजोरी बच्चों में वितरित की। उनके साथ अनार, फुलझड़ी व फटाखे फोड़ कर दीपावली मनाई।

तायल ने बताया कि आश्रम के बच्चों के मुख पर दीपावली पर्व की खुशी देख कर आत्म संतुष्टि मिली। दीपावली पर्व पर हर बच्चे के चेहरे पर मुस्कान होनी चाहिए। हर व्यक्ति अपने आसपास के ऐसे बच्चे जो अभाव के चलते दीपावली नहीं मना पाते है, उनकी मदद करना चाहिए। इस अवसर पर आनंद मिश्रा भी मौजूद थे।
