खरगोनमध्यप्रदेशमुख्य खबरे

बड़वाह। विद्यालय में छात्राओं ने बनाई रंगोली….हुए संस्कृतिक कार्यक्रम…

कपिल वर्मा बड़वाह। रंगोली के रंगों जैसा ही है जीवन जितना प्यार सच्चाई और मेहनत का रंग डालेंगे यह जीवन उतना ही सुंदर नजर आएगा अपने इस उद्बबोधन के साथ निर्मल विद्यापीठ के प्राचार्य आशीष झा ने दीपावली पर्व की पूर्व संध्या पर सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों को शुभकामनाएं प्रेषित की। दीपावली की पूर्व संध्या पर सीनियर और जूनियर कक्षाओं के मध्य रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई।

इस प्रतियोगिता की विशेष बात यही रही की प्राकृतिक रंगों का प्रयोग किया गया और दोनों ही कैटेगरी में अलग-अलग थीम दी गई। जिस पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक रंगोली बनाई। साथ ही विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

जिसमें राम आएंगे और विभिन्न प्रकार के दीपावली पर्व के धुनों पर छात्र-छात्राओं ने विद्यालय के डांस टीचर शिवम के निर्देशन में बहुत ही शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी। विद्यालय में ही एक विशेष रंगोली भी बनाई गई। जिसमें आने वाले एक नवंबर को मध्य प्रदेश की स्थापना दिवस के उपलक्ष में हेरिटेज रंगोली के माध्यम से मध्य प्रदेश के प्रमुख स्थलों की जानकारी रंगों के माध्यम से दी गई। इस रंगोली को कक्षा ग्यारहवीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं ने मिलकर तैयार किया।

इस पूरे कार्यक्रम में परमेंद्र सागर, भीम चौहान और रवि काले का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के ही मीडिया प्रभारी जसविंदर सिंह भाटिया ने किया। कार्यक्रम की संपूर्ण जानकारी देते हुए भाटिया ने बताया कि विद्यालय में समय-समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को अपने परंपराओं से अवगत कराना होता है चुकी दीपावली हिंदुस्तान का एक प्रमुख त्यौहार है अतः इस त्यौहार को सुरक्षित और सदभाव से मनाना चाहिए और यही विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यालय में छात्र-छात्राओं को सिखाया जाता है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के डायरेक्टर प्रतीक जैन ने सभी अभिभावकों को और स्टूडेंटस को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित करी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!