मुख्य खबरेसेंधवा

माउंट लिट्रा स्कूल के बच्चों ने ग्रामीण बच्चों के साथ दीप जलाए, दीपावली गिफ्ट भी दिए

सेंधवा। दीपावली का पर्व प्रेम, आदर, संस्कार व उमंग का पर्व है। ऐसे में हर संपन्न व्यक्ति व संस्था को जरूरतमंदो की मदद करना चाहिए। वे भी दीपावली पर्व उत्साह के साथ मना सके यह प्रयास करना चाहिए। बच्चों में यह सिख देने के लिए शहर स्थित माउंट लिट्रा स्कूल के बच्चे मंगलवार को शिवधाम पहुंचे। यहां माउंट लिट्रा स्कूल के बच्चों ने ग्रामीण बच्चों के साथ दीप जलाए, आतिशबाजी कर मिठाई बाटी। साथ ही उन्हें दीपावली गिफ्ट भी दिए।


शिवधाम सिलदड़ के संस्थापक राजेश मिश्रा ने बताया कि माउंट लिट्रा स्कूल के बच्चों ने शिवधाम के आदिवासी बच्चों के साथ मिलकर दीपावली के समान दीप जलाए। शिवधाम के बच्चों को पटाखे वितरित कर साथ में फुलझड़ी जलाई। मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। साथ में बैठकर खिचड़ी प्रसादी ली। दीपावली पर्व पर हमे जरूरत मंद की मदद करना चाहिए। दीपावली पर स्थानीय लोगों द्वारा बनाए गए दीप खरीद कर उन दीपों से रोशनी करनी चाहिए। इस दौरान संगीता तिवारी, माउंट लिट्रा स्कूल कोआर्डिनेटर गुप्ता मेडम, सोनवणे मेडम, राजेश मिश्रा, आनंद मिश्र, त्रेहान मिश्र, किरण मिश्रा, उर्वशी मिश्रा, भूतपूर्व सीएमओ कैलाश वैष्णव उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!