सेंधवा में बारिश से सूख रही मक्का को नुकसान, मुआवजे की मांग

सेंधवा में कपास उद्योग के बाद सबसे अधिक व्यापार वर्तमान में मक्का खरीदी का हो रहा है । हर जिनिंग फेक्ट्री में मक्का की खरीदारी हो रही है। शनिवार को मध्य रात्रि में हुई बारिश से मक्का खरीदी व्यापारियों को बड़ा नुकसान हुआ है। सुखाने के लिए जमीन पर फैलाई गई मक्का बारिश में गीली हो गई। वहीं बारिश के पानी के साथ बह कर मिट्टी में मक्का में मिल गई। बेमौसम वर्षा से व्यापारी व किसान दोनों को बहुत नुकसान हो रहा है। बारिश के कारण राजराजेश्वर काटन इंडस्ट्रीज परिसर में व्यापारी गिरधारी गोयल की सूख रही मक्का को भी काफी नुकसान पहुंचा है। अति वर्षा के कारण मक्का पानी के साथ मैदान में बह गई। वहीं मक्का पूरी तरह गीली हो गई है। जिससे मक्का की क्वालिटी में भी फर्क आयेगा। मक्का में कितनी नुकसानी होगी। इसका अभी आकलन नहीं हो पाया है। वहीं बेमौसम की वर्षा से किसानों को भी भरी नुकसान पहुंच रहा हैं। सोयाबीन, मक्का, कपास की फसलों को नुकसान हुआ है। किसानों ने सरकार से नुकसान की भरपाई की मांग की है।