बड़वानीमुख्य खबरे

पानसेमल; कठिन रास्ते हमें ऊंचाइयों तक ले जाते हैं, मेहनत को अपना साथी बनाये और आगे बढ़े- योग गुरू सोनी

पानसेमल। संघर्ष यानी कि स्ट्रगल जीवन की कसौटी है। जो अंत में विजय का द्वार खोलती है और समस्याओं का समाधान करती है। सफलता और संघर्ष जीवन में साथ-साथ चलते हैं। चुनौतियां केवल बुलंदी तक पहुंचने तक कि नहीं होती है। बल्कि वहां पर टिके रहने की भी होती है। कठिन रास्ते हमें ऊंचाइयों तक लेकर जाते हैं। मेहनत को अपना साथी बनाये और आगे बढ़ते चले जाएं। सबसे पहले बात मेहनत की करें। तो खुद को कहीं ना कहीं फिट रखने के लिए हमें मेहनत करनी होगी और हमें जागना ही होगा, और इसके लिए सबसे कारगर तरीका है, योग। उक्त विचार योग गुरु कृष्णकांत सोनी ने सीएम राईज स्कूल दोंदवाडा में विद्यार्थियों के समक्ष निशुल्क योग शिविर में कहे। सोनी ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को अशुद्ध वायु, जल, भोजन, मिलावटी सामग्री ये सभी युवाओं के दुश्मन है। उपरोक्त चंगुल से युवाओं को बचाना ही होगा और इसके लिए उन्हें ऋषि मुनियों के पद चिन्हों पर चलकर स्वयं एवं देश को बचाना होगा। तभी वे और देश तरक्की कर पायेंगे। विद्यार्थियों ने हृदय रोग से बचने के लिए योग क्रियाएं सीखी। इस अवसर पर प्राचार्य ज्ञानेश्वर पाटिल, जन शिक्षा संतोष सोनवणे, शिक्षक गण राजेश निगवाल, भूपेंद्र अलावे सागर माली, दिनेश बोरसे, सुनील ठाकुर, धीरज जाधव, पन्नालाल ठाकुर आदि उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!