मुख्य खबरेसेंधवा
बिजासन घाट में हादसा, केबिन में फंसे चालक व क्लिनर को मशक्कत कर निकाला

सेंधवा। शहर से 16 किलोमीटर दूर बिजासन घाट में बुधवार दोपहर को सड़क हादसे में चालक व क्लिनर केबिन में पफंस गए। जिन्हें ग्रामीणों की मदद से करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। जानकारी के मुताबिक इंदौर से मुंबई जा रहा ट्रक बिजासन घाट उतरते समय अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रेलर में घुस गया। हादसे में ट्रक में सवार चालक सुरेश सिंह और क्लिनरं मोहसिन निसार ट्रक के केबिन में बुरी तरह फस गए। इस पर पुलिस ने लोगों की मदद से केबिन में फंसे दोनों चालक व क्लिनर को केबिन से बाहर निकाला। हाईवे एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सेंधवा के सिविल अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद मुंबई जाने वाले मार्ग पर कुछ देर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आवागमन सुचारु करवाया।