सेंधवा; हर कार्यकर्ता को नए सिरे से भाजपा की सदस्यता ग्रहण करना होगा-स्वामी

भाजपा मंडल की बैठक में भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा।
सेंधवा। भाजपा द्वारा सदस्यता अभियान की शुरुआत की जाना है। जिसके तहत हर कार्यकर्ता को नए सिरे से भाजपा की सदस्यता ग्रहण करना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी 2 सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराएंगे। उक्त बात भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एस वीरा स्वामी ने बुधवार को नपा अध्यक्ष जनसंपर्क कार्यालय में व्यक्त आयोजित बैठक में कही। भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने बताया कि भाजपा द्वारा पूरे देश में सदस्यता अभियान चलाए जाने के संबंध में भाजपा नगर मंडल की बैठक आयोजित की गई। जिसमे भाजपा द्वारा 2 सितंबर से सदस्यता अभियान चलाया जायेगा। यह अभियान 25 सितंबर तक चलेगा। इसके बाद संगठन द्वारा विवेचना कर 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक दूसरे चरण का सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसके पश्चात 16 अक्टूबर से सक्रिय सदस्यता अभियान चलेगा। नपा उपाध्यक्ष मोहन जोशी ने कहा की सदस्यता अभियान नए सिरे से प्रारंभ हो रहा है। सबसे पहले अपने आप को सदस्य बनाए। इसके बाद बूथ स्तर पर कम से कम 200 सदस्य बनाना है। इसके लिए आपको प्रतिदिन 2 से 3 घंटे का समय पार्टी के सदस्यता अभियान के लिए देना होगा। मंडल अध्यक्ष राहुल पवार ने सदस्यता अभियान की जानकारी देते हुए नगर के 8 शक्ति केंद्र पर बैठक कर सभी को जिम्मेदारी लेने की बात कही। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ सुरेश गर्ग, गोविंद मामा, ज्योसना अग्रवाल, अभिलाषा भट्ट, विवेक छाबड़ा, लला शर्मा, बंटू आर्य, विवेक तिवारी, दीपक पाटिल, रोहित गर्ग, श्याम पाटिल, पार्षद गणेश राठौड़, कालू सांवले, गणेश नरगावे, विक्की वर्मा, सचिन शर्मा, अखिलेश पवार, सुनील शर्मा, गोपाल भावरे, मौजूद थे।