बड़वाह। एबीवीपी के छात्रों ने फूका पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला…

कपिल वर्मा बड़वाह। विगत दिनों कोलकाता में महिला डॉक्टर की बलात्कार एवं हत्या जैसा घृणित कार्य एवं ममता सरकार महिला सुरक्षा को असंवेदनशील तरीके से नजर अंदाज करते हुए छुपाने का प्रयास किया गया। पूरे देश के सभी वर्गों में इस घटना का विरोध हो रहा है। डॉक्टरों में भी काफी नाराजगी हैं। चिकित्सकों द्वारा प्रदर्शन कर हड़ताल की जा रही हैं। शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने भी घटना का विरोध जताया एवं जय स्तम्भ चौराहे पर नारेबाजी के साथ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थी परिषद ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका। विद्यार्थी परिषद के क्रिष ठासके ने आरोपियों को ममता सरकार का संरक्षण प्राप्त होने का आरोप लगाया। दोषियों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री महिम ठाकुर, नगर मंडल अध्यक्ष गणेश पटेल, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह तोमर, रवि एरन, यश चौरसिया, विद्यार्थी परिषद के अरुण रेनिवाल, लक्की प्रजापत, तनिष्क वर्मा, ओम कनाड़े, अर्पण तिवारी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।