बड़वाह। इंडियन टीम ने माउंट कोज़िअस्को (ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी) में फहराया तिरंगा…. इस टीम में ग्राम काटकुट बुलबुल जाट भी शामिल…

कपिल वर्मा बड़वाह। ग्राम काटकुट की रहने वाली बुलबुल जाट ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोज़िअस्को में तिरंगा फहराया हैं। बुलबुल जाट ने माउंट कोज़िअस्को की चोटी से मध्य प्रदेश और अपना देश भारत की जनता को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। बुलबुल ने बताया कि “माउंट कोज़िअस्को की टॉप पर यह अभियान दिल्ली के मिशन पॉसिबल द्वारा आयोजित अभियान का हिस्सा है। इस अभियान में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, हरियाणा और उत्तरप्रदेश के कुल 11 पर्वतारोही शामिल रहे हैं। अभियान का नेतृत्व हरियाणा के नरेंद्र यादव ने किया। पर्वतारोहण की शुरुआत भारतीय समयानुसार 14 अगस्त की रात 2 बजे लास्ट कैम्प से की और सुबह साढ़े 9 बजे के करीब चोटी पर सफलता प्राप्त की। इस दौरान तापमान लगभग -4 से -5 डिग्री सेल्सियस के बीच था।ग्राम काटकुट निवासी किसान परिवार की बेटी बुलबुल ने अपने दादा आत्माराम दावला, दादी भागवती बाई पिता तुलसीराम दावला व माता के साथ मोबाइल पर खुशी जाहिर की।

