मुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा; अंतर्राज्यीय आर्म्स तस्कर को महाराष्ट्र के नागपुर से किया गिरफ्तार

-आर्म्स तस्करी सहित आर्म्स निर्माण में भी लिप्त है आरोपी दीपक सिंह बरनाला।
सेंधवा पुलिस को सफलता।

-आरोपी की दिल्ली क्राइम ब्रांच, चंडीगढ़ तथा हरियाणा की पुलिस भी कर रही तलाश।

सेंधवा। अंतर्राज्यीय आर्म्स तस्कर और अवैध हथियार निर्माण करने वाले आरोपी दीपक सिंह बरनाला को सेंधवा पुलिस ने महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया है। बीते दिनों पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ कुछ आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ पकड़ा था। आरोपियों ने दीपक सिंह बरनाला से ही उक्त हथियार खरीदना बताया था। मामले में जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन ने बताया कि
घटना दिनांक से ही आरोपी दीपक सिंह बरनाला फरार चल रहा था। जिसे टीम द्वारा 600 किलोमीटर दूर जिला नागपुर महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 18 जून 2024 को अवैध आर्म्स तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही कर द्वारा अंतर्राज्यीय आर्म्स तस्कर मोहम्मद शाहरुख़ पिता आमिरुद्धीन कुरैशी निवासी जयपुर राजस्थान को 4 देशी पिस्टल व 5 जिन्दा कारतूस के साथ पकड़ा था।

वहीं 26 जून 2024 को भी अंतर्राज्यीय आर्म्स तस्कर शुभम पिता रमेश कुमार, जाति सिंगला, उम्र 26 साल, निवासी सुल्तानपुरी थाना सुल्तानपुरी दिल्ली तथा मोहम्मद साहिल पिता मोहम्मद मोहसिन, जाति मंसूरी, उम्र 25 साल, निवासी सुल्तानपुरी दिल्ली को नया बस स्टेंड से 4 अवैध देशी पिस्टल के साथ पकड़ा था। उपरोक्त दोनों अपराधो में गिरफ्तार आरोपियों से जब पुलिस ने अवैध आर्म्स ख़रीद फरोख्त के संबंध विस्तृत पूछताछ की तो आरोपियों ने उक्त हथियार दीपक सिंह पिता कैलाश सिंह बरनाला, जाति सिकलीगर, निवासी उमर्टी से खरीदना बताया था। घटना दिनांक से ही आरोपी दीपक सिंह बरनाला फरार चल रहा था। जिसे टीम द्वारा 600 किलोमीटर दूर जिला नागपुर महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है।

महाराष्ट्र व अन्य राज्यों में दर्ज है अपराध-
शहर थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन ने बताया कि आरोपी दीपक सिंह बरनाला पर थाना सेंधवा शहर के अलावा, थाना वरला, थाना सोनेगाँव जिला नागपुर महाराष्ट्र तथा बेलतरोडी जिला नागपुर महाराष्ट्र में भी मोटर साइकिल चोरी के 2 अपराध दर्ज है। वहीं दिल्ली क्राइम ब्रांच में अवैध आर्म्स के अपराध पंजीबद्ध है। आरोपी दीपकसिंह बरनाला को हरियाणा तथा चंडीगढ़ की पुलिस भी लगातार सर्च कर रही है ।

टीम मे यह रहे शामीलः आरोपी को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार करने में निरीक्षक बलजीतसिंह बिसेन, उनि स्वदेश कुमरावत, उनि तोताराम धारसे, सउनि संजय पाटीदार, प्रआर.242 राकेश बघेल, आर.591 नीरज डांगरे आर.373 नारायण पाटीदार, प्रआर.180 योगेश पाटिल सायबर सेल बड़वानी एवं समस्त थाना स्टाफ की विशेष भूमिका रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!