इंदौरमुख्य खबरेसेंधवा

इंदौर सरवटे बस स्टैंड पर सेंधवा की संस्था ने आरओ वॉटर प्याउ का लोकार्पण किया

इंदौर-सेंधवा। सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली सेंधवा शहर की संस्था श्रीमती कमला देवी हजारीलाल तायल ट्रस्ट ने इंदौर में भी सराहनीय कार्य किया है। 6 अगस्त को ट्रस्ट ने स्व. श्रीमती सरलादेवी वृंदावन तायल की स्मृति में इंदौर शहर के सरवटे बस स्टैंड परिसर में नगर निगम इंदौर के मार्गदर्शन में
आरओ वॉटर प्याउ का इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव के कर कमलों से लोकार्पण किया। जिससे प्रतिदिन हजारों यात्रियों को इस प्याउ से ठंडा और आरओ वॉटर निशुल्क मिल सकेगा। इस प्याऊ की क्षमता एक बार में 500 लीटर प्रति घंटे है और इसमें चिलर प्लांट के साथ आरओ भी है। ट्रस्ट के अर्पित तायल ने बताया कि यह आरओ प्लांट सरवटे बस स्टैंड से यात्रा करने वाले यात्रियों को ताजा एवं ठंडा पीने का पानी उपलब्ध कराएगा। बता दे सरवटे बस स्टैंड से प्रतिदिन 20 हजार के करीब यात्रियों को आना-जाना होता है। वहीं प्रतिदिन 350 के करीब यात्री बस का संचालन होता है। लोकर्पण के समय श्रीमती कमलादेवी हज़रीलाल तायल पारमार्थिक ट्रस्ट सेंधवा के संचालक श्री वृंदावन तायल, श्री गोवर्धन तायल, श्री गोपाल तायल द्वारा एवं उनके सुपुत्र गौरव तायल, अर्पित तायल, कृष्ण तायल आदि उपस्थित थे।

6500 ऑपरेशन निःशुल्क कराए-
बता दे कि उक्त ट्रस्ट 21 साल से सक्रिय है। एवं ट्रस्ट द्वारा निशुल्क मोतियाबिंद के ऑपरेशन भी करवाये जाते हैं। अभी तक ट्रस्ट द्वारा 6500 ऑपरेशन करवाये जा चुके है। ट्रस्ट ने 7 से अधिक संख्या में प्याऊ मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र मे स्थापित किए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!