मुख्य खबरेसेंधवा
सेंधवा। पार्थिव शिवलिंग बनाकर अभिषेक कर विसर्जन किया
![](https://www.satyagrahlive.com/wp-content/uploads/2024/08/WhatsApp-Image-2024-08-03-at-15.55.16_7a03e97f-780x470.jpg)
सेंधवा। सावन माह भगवान शिवजी की पूजा भक्ति का माना जाता है। इस दौरान पार्थिव शिवलिंग बनाकर शिव पूजन करने का विशेष पुण्य मिलता है। शिव पुराण में भारतीय शिवलिंग पूजा का महत्व अत्यधिक बताया गया है। शहर की मातृशक्ति महिला मंडल के द्वारा भव्य पार्थिव शिवलिंग पूजन का कार्यक्रम किया गया। पार्थिव शिवलिंग बनाकर पंचामृत, गन्ने के रस, फ्रूट के जूस से विधिवत अभिषेक किया गया। इसके बाद पार्थिव शिवलिंग को नदी में विसर्जित किया गया। उपरोक्त जानकारी अंतिम बाला शर्मा के द्वारा दी गई। मंडल की वैशाली मंडलोई, गीता कानूनगो, ममता शर्मा, पूजा ठक्कर एवं सभी सदस्य उपस्थित थे।