सेंधवा; बिहार के व्यक्ति का बस में हुआ निधन, शव घर ले जाने के लिए नहीं थे रूपये, समिति के प्रयास से लोगों ने दिखाई मानवता, वाहन से बिहार पहुंचाया शव
![](https://www.satyagrahlive.com/wp-content/uploads/2024/08/WhatsApp-Image-2024-08-03-at-16.39.03_f10f59e0-780x470.jpg)
सेंधवा। मानव सेवा सहित पर्यावयरण और अन्य सामाजिक कार्यों में आगे रहने वाली मानव सेवा समिति ने शनिवार को फिर सराहनीय कार्य किया। दरअसल बस से पूना से इंदौर जा रहे एक व्यक्ति का बायपास के निकट बस में हार्ट अटैक से निधन हो गया। वाहन से शव बिहार ले जाने के लिए हजारों रूपयों की आवश्यकता थी, लेकिन परिजनों के पास इतने रूपये नहीं थे। परिजनों की इच्छा थी कि उनके सदस्य का गांव में ही अंतिम संस्कार हो। इस पर शहर की मानव सेवा समिति ने मदद के लिए कदम आगे बढाया और शहरवासियों ने कंधे से कंधा मिलाकर मदद राशि दी। जिससे मृतक व्यक्ति का शव एक वाहन से उसके गांव रवाना किया गया। शहर में मानव सेवा समिति के प्रयास और दानदाताओं की प्रशंसा हो रही है।
बता दे शनिवार सुबह बीएम ट्रेवल्स की बस जो पूना से इंदौर जा रही थी। इस बस में सेंधवा बायपास के पास बिहार के गोपालगंज जिला गाम लखराम चटी निवासी 36 वर्षीय महातम राम पिता रामसेवक राम का हार्ट अटैक से निधन हो गया। बस में मृतक महातम राम के साथी भी थे। बस वालों बायपास स्थित निजी अस्पताल के पास शव सहित उन्हें उतार दिया। रोड के किनारे बने शेड में स्थानीय लोगों की मदत से शव को रखा गया। शहर निवासी बद्रीप्रसाद शर्मा मौके पर पहुंचे और उन्होंने उक्त सूचना मानव सेवा समिति के समाजसेवी निलेश जैन को दी। निलेश जैन ने तुरंत वहां पहंुकर मृतक के जीजा नागेंद्र कुमार राम और उसके दोस्त सुनील कुमार राम से बात की। उन्होंने बताया की हमे इनका यहीं पर अंतिम संस्कार करना है। आप अंतिम संस्कार करवा दो। उन्होंने बताया कि शव को घर बिहार ले जाने के लिए एबुलेंस वालांे से बात हुई है। वह 45 हजार रुपए मांग रहे है और मृतक के परिवार वालों के पास इतने रुपए नहीं है। इसलिए सेंधवा में ही अंतिम संस्कार कर परिवारजनों को मोबाइल से अंतिम संस्कार दिखा देना। इस पर समाज सेवी निलेश जैन ने उनके परिवार से बात की तो परिजनों ने जैन को बताया कि हमारी इच्छा तो हमारे गांव में ही अंतिम संस्कार करने की है।
समिति के प्रयास से चंद घंटों में हुई व्यवस्था-
परिजनों द्वारा गांव में ही शव का अंतिम संस्कार करने की इच्छा जताने के बाद मानव सेवा समिति के नीलेश जैन ने सोशल मीडिया ग्रुप पर घटनाक्रम की जानकारी डालते हुए सहयोग के लिए मैसेज डाला। जिस पर शहर के दानदाताबों ने शाम 5 बजे तक 30 हजार रुपयों की मदद की। जिसके बाद मृतक व्यक्ति के शव को एक वाहन के माध्यम से बिहार रवाना किया गया। इस अवसर पर समिति के महेंद्र परिहार भी मौजूद थे।