नपा कार्यालय से कर्मचारी अनुपस्थित, आधा घंटे उपाध्यक्ष ने किया इंतजार, फिर भी नहीं आए कर्मचारी, सीएमओ ने 27 को जारी किया नोटिस
![](https://www.satyagrahlive.com/wp-content/uploads/2024/08/WhatsApp-Image-2024-08-02-at-20.31.10_341f78bf-780x470.jpg)
सेंधवा। नगर पालिका उपाध्यक्ष ने शुक्रवार को नगर पालिका कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इसके बाद उपाध्यक्ष ने नगर पालिका सीएमओ से चर्चा कर अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस देकर अंतिम चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। बता दे
शासन के निर्देश अनुसार सभी शासकीय कार्यालय सुबह 10 से शुरू होकर शाम 6 तक खुले रहना चाहिए, लेकिन अधिकारी, कर्मचारी इस नियम का पालन नहीं कर रहे है। इस बीच शुक्रवार को नगरपालिका उपाध्यक्ष मोहन जोशी सुबह 10 बजे नगर पालिका कार्यालय पहुंचे और निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि कार्यालय के कई कर्मचारी निर्धारित समय पर अपनी टेबल पर उपस्थित नहीं थे। आधे घंटे तक भी इंतजार के बाद भी कई कर्मचारी नगर पालिका कार्यालय नहीं पहुंचे। इस पर उपाध्यक्ष ने सीएमओ मधु चौधरी से चर्चा कर देरी से आने-वाले कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के लिए निर्देशित किया।
शासन के नियमों की अवहेलना है-
नगर पालिका उपाध्यक्ष मोहन जोशी ने बताया कि शासन ने सुबह 10 बजे से 6 तक सभी शासकीय कार्यालय के लिए समय निर्धारित किया है। इसकी सूचना सभी कर्मचारियों को दिए जाने के बाद भी कर्मचारी समय पर कार्यालय नहीं आ रहे हैं। यह शासन के नियमों की अवहेलना है।
![](https://www.satyagrahlive.com/wp-content/uploads/2024/08/IMG-20240802-WA0082-1024x639.jpg)
जनता अपनी समस्या को लेकर नगर पालिका कार्यालय पर आती है और उन्हें कर्मचारी टेबल पर नहीं मिलते है यह अच्छी बात नहीं है। सभी कर्मचारी आगे से तय समय अनुसार कार्यालय पर उपस्थित हों इसलिए कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए नगर पालिका के सीएमओ को निर्देशित किया है।
कार्रवाई की जाएगी
कार्यालय के करीब 27 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी है कि इसके बाद भी कोई कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालय पर उपस्थित नहीं होता है, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।- मधु चौधरी, सीएमओ।