भोपालमध्यप्रदेशमुख्य खबरे

घोटाले बाज फरार अफसर सहायक आयुक्त अमरसिंह उइके भोपाल में होटल से गिरफ्तार

भोपाल डेस्क। पांच करोड़ छात्रवृत्ति घोटाले का आरोपी तत्कालीन सहायक आयुक्त अमरसिंह उइके भोपाल में होटल से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 20 हजार के इनाम की घोषणा की थी। आरोप है कि सिवनी जिले में आदिवासी विभाग के सहायक आयुक्त पद पर रहते हुए डॉ अमर सिंह उईके ने 2019 से 2021 के बीच पद पर रहते हुए घोटाले को दिया अंजाम था।
डॉ अमर सिंह उईके पर छात्रवृति घोटाले के मामले में थाना कोतवाली जिला डिंडोरी में मामला है। मामला दर्ज होने के बाद से अमर सिंह उईके फरार चल रहे थे। उन पर डिंडोरी जिले के आदिवासी विभाग में सहायक आयुक्त रहते हुए वर्ष 2019 से 2021 तक छात्रवृति घोटाले का आरोप है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!