सेंधवा
सेंधवा; राष्ट्रध्वज का जन्म दिवस शहरी थाने में मनाया
सेंधवा। नगर की सबरंग संस्था द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी राष्ट्रध्वज का जन्म दिवस मनाया गया। संस्था द्वारा शहरी थाने पर थाना प्रभारी बलदेव सिंह बिसेन व पुलिस कर्मियों के मध्य केक काटकर तिरंगे का जन्म दिवस मनाया गया। उपस्थितजनों को तिरंगे के सम्मान की शपथ थाना प्रभारी बिसेन ने दिलवाई। सबरंग संस्था के संचालक अनिस शेख़ ने राष्ट्र ध्वज के बारे में जानकारी दी। सबरंग संस्था के मनोज पालीवाल, राधेश्याम शर्मा, भगवान गायकवाड़, सुपडू जाधव उपस्थित थे।