सेंधवा में रिमझिम फुहारों पर नृत्य कर विद्यार्थियों ने मनाया रेनी डे

सेंधवा।
प्रकृति के इस सुहावने मौसम में शिक्षा प्रसारक समिति द्वारा संचालित नेहरू स्मृति हायर सेकेंडरी स्कूल (हिंदी माध्यम) के कक्षा नर्सरी से दूसरी तक के 110 से अधिक विद्यार्थियों ने रेनी डे मनाया। रंग बिरंगी कपड़ो एवं छतरियों के साथ खुशनुमा वातावरण बनाकर मौज मस्ती करते हुए वर्षा ऋतु का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने कविताये व गीत गाकर सबका मन मोह लिया। प्राकृतिक रिमझिम बारिश में बच्चो ने संगीत पर नृत्य करते हुए रेनी डे का आनंद लिया।
कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष बी. एल. जैन ने विद्यार्थियों से कहा कि प्रकृति से जुड़कर व्यक्ति सदैव स्वस्थ रहता है एवं वर्षा ऋतु हरियाली का प्रतिक है। और इस वातावरण में संपूर्ण पृथ्वी हरियाली का आवरण ओढ़े हुए सुंदर दिखती है। जिससे हम सभी प्रभावित होते है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी बच्चो को वृक्षारोपण करने हेतु प्रेरित किया।
संस्था प्रधान पाठक देवेन्द्र कानूनगो ने विद्यार्थियों को वर्षा ऋतु के महत्त्व को समझाया एवं इस मौसम में स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने हेतु सात्विक भोजन के बारे मे बताया।
इस दौरान पूर्व अध्यक्ष पीरचंद मित्तल, दिलीप कानूनगो, उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह मंडलोई, सचिव शैलेष कुमार जोशी, कोषाध्यक्ष गोविंद मंगल, सचिव दीपक लालका, हेमंत खेड़े तथा समस्त सदस्य व शिक्षक- शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।