सेंधवा; अजजा आयोग अध्यक्ष आर्य ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

सेंधवा। रमन बोरखड़े। अनुसूचित जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतरसिंह आर्य ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अपने निवास स्थल के सामने उद्यान परिसर में वृक्ष रोपण किया। आर्य ने जनता को वृक्ष रोपण के लिए संदेश देकर अधिक से अधिक वृक्ष रोपण के लिए प्रेरित किया ।
भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया प्रधान मंत्री मोदी के आव्हान पर अनुसूचित जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अंतरसिंह आर्य ने अपने निवास के सामने नपा के उद्यान में अपनी मां मंगलीबाई के नाम से वृक्ष रोपण किया। इस दौरान उन्होंने अनुसूचित जनजाति के लोगो से आव्हान किया की हम वनवासी लोग है। जंगल की रक्षा करना व पर्यावरण की रक्षा करने हेतु अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने की आवश्यकता है। हमारे पूर्वजों ने हमेशा वन की रक्षा कर वृक्ष लगाते आए है। किंतु कुछ स्वार्थी तत्वों द्वारा जंगल का सफाया करने से पर्यावरण को बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा हैं। इसके लिए अब हमें पर्यावरण को बनाए रखने हेतु पेड़ पौधे लगाने होंगे। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र ने भी आव्हान किया है की अधिक से अधिक वृक्ष रोपण करे। मैने आज अपनी मां के नाम से वृक्ष रोपण किया है। आप सभी अपनी मां के नाम से कम से कम एक वृक्ष जरूर लगावे। नगर पालिका द्वारा एक पेड़ मां के नाम से लगाने के लिए जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर नगर पालिका सीएमओ मधु चौधरी, उपयंत्री विशाल जोशी, जिला उपाध्यक्ष विकास आर्य, विजय स्वामी, ललिता आर्य व ग्रामीण कार्यकर्ता मौजूद थे।