इंदौरविविध

देवी अहिल्याबाई होलकर के 300वें जन्म वर्ष पर दादू महाराज संस्थान ने चरित्र पूजा का आह्वान किया

मुख्यमंत्री मोहन यादव को लोकमाता का चित्र भेंट

इंदौर । पुण्यश्लोक प्रातः स्मरणीय देवी अहिल्याबाई होलकर के 300वें जन्म वर्ष के उपलक्ष्य पर दादू महाराज संस्थान द्वारा विभिन्न स्थानों और कार्यालयों पर लोकमाता अहिल्याबाई के चित्र भेंट कर चरित्र पूजा का आह्वान किया जा रहा है।

इसके तहत आज मुख्यमंत्री कार्यालय में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर का चित्र मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव को महामंडलेश्वर दादू महाराज द्वारा भेंट किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा दादू महाराज का शॉल ओढ़ाकर, श्रीफल भेंटकर सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से फिल्म कलाकार करण कपूर, रितेश चौथवानी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
यह पहल दादू महाराज संस्थान द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के जीवन और कार्यों को याद करने के लिए की गई है।
देवी अहिल्याबाई होलकर एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व थीं जिन्होंने अपने शासनकाल में अनेक सामाजिक और धार्मिक कार्यों को अंजाम दिया। वे अपनी प्रजा के प्रति दयालु और न्यायप्रिय शासक थीं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!