बड़वाह। सीएम राइज विद्यालय पहुंचे खरगोन जिला शिक्षा अधिकारी…बच्चें एवं शिक्षकों से महत्वपूर्ण विषयों पर की चर्चा…
![](https://www.satyagrahlive.com/wp-content/uploads/2024/07/IMG-20240709-WA0018-780x470.jpg)
कपिल वर्मा बड़वाह। खरगोन जिला शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र कानूड़े स्वयं विद्यालयों में पहुंचकर शिक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। इस दौरान वे मंगलवार को बड़वाह के सीएमराइज शासकीय कन्या शाला विद्यालय भी पहुंचे। जहां उन्होंने प्राचार्य हंसा कानूड़े एवं शिक्षको से चर्चा कर कहा कि शिक्षा गुणवत्ता बनाए रखें ताकि बच्चें स्कूल पहुंचे। इसके पश्चात अधिकारी कानुड़े जीवविज्ञान की कक्षा 12 वीं में पहुंचे और बच्चों से चर्चा की। सर्वप्रथम उपप्राचार्य निर्मल चौधरी ने बच्चों के समक्ष जिला शिक्षा अधिकारी का परिचय दिया। जिसके बाद कानूड़े ने बच्चों से जीवविज्ञान विषय पर चर्चा की और बच्चों से कुछ आधारभूत बाते सांझा की। इस दौरान उच्च शिक्षा के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया। कक्षा 11 वी में अंग्रेजी विषय पर चर्चा की। दोनों कक्षाओं में बच्चो को पर्यावरण की रक्षा हेतु पौधा रोपण करने की प्रेरणा भी दी। इस दौरान उपस्थित विशाल सिंह चौहान, अनुप अत्रे, सतविंदर सिंह भाटिया, डीएस चौहान, नवीन मिश्रा, राजेश पाटीदार, जितेंद्र चौरे से भी अधिकारी कानूड़े ने महत्वपूर्ण चर्चाएं की और स्कूल के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने की सलाह दी।
![](https://www.satyagrahlive.com/wp-content/uploads/2024/07/IMG_20240709_181839-1024x576.jpg)