मुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा में भाजयुमो ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला जलाया, भाजयुमो की मांग 120 करोड़ हिन्दुओं से राहुल मांगे माफी

सेंधवा। रमन बोरखड़े। लोकसभा के प्रथम सत्र के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वार हिंदू धर्म को हिसंक कहे जाने वाले बयान पर बवाल मच गया है। मामले में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार और जिला अध्यक्ष अमित शर्मा के निर्देशानुसार शहर में में भाजयुमो ने किला गेट पर राहुल गांधी का पुतला फूंका। जिला मंत्री विवेक तिवारी ने बताया कि राहुल गांधी ने हिंदू धर्म के खिलाफ इस प्रकार का बयान देकर हिंदू धर्म की अस्मिता पर लाच्छन लगाने का काम किया है। वह अपनी पारिवारिक परंपरा को जिंदा रखते हुए हिंदुओं पर प्रहार कर रहे है। कांग्रेस की प्रवृत्ति हमेशा देश विरोधियों के तलवे चाटकर हिंदुओ का दमन करने की रही है। जिला उपाध्यक्ष प्रखर शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी सनातन धर्म को कभी समझ नही पाएंगे। उन्हें पता ही नहीं की हिंदू धर्म में कितनी उदारता और सेवा समर्पण का भाव है, जो हर धर्म का इस देश में सम्मान करता है। राहुल गांधी ने इस देश में 120 करोड़ हिन्दुओं से माफी मांगनी चाहिए, नहीं तो पूरे देश में इस प्रकार उनका विरोध होगा। इस दौरान नपा उपाध्यक्ष मोहन जोशी, छोटू चौधरी, सचिन शर्मा गणेश राठौर, अविचल शर्मा मंडल अध्यक्ष लवनीत पालीवाल, प्रकाश निकुम, कमल पाटिल, आशीष सोनी, विक्की वर्मा, मयूर गर्ग, अक्षय श्रीवास, शिरीष दुबे, मयंक राठौर, शेलेंद्र शर्मा निलेश यादव, सुनील शर्मा, सौरभ अग्रवाल, केतन शर्मा, कालू सांवले, अश्विन शर्मा, नंदकिशोर भूतड़ा, संतोष जाट सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

देखे वीडियों में, जिला मंत्री विवेक तिवारी ने राहुल गांधी ने बोला राहुल गांधी पर हमला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!