बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी; पीएम के मन की बात कार्यक्रम भाजपा कार्यकर्ताओ ने देखा व सुना, एक पौधा माँ के नाम अभियान का शुभारंभ

बड़वानी। रमन बोरखड़े। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के मन की बात के कार्यक्रम का रविवार सुबह 11 बजे प्रसारण किया गया जिसे जिले भर में भाजपा के कार्यकर्ताओ द्वारा देखा व सुना गया तथा एक पौधा माँ के नाम अभियान का शुभारंभ भी किया गया।


जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि बड़वानी में जिला अध्यक्ष कमल नयन इंगले व नप अध्यक्ष अश्विनी निक्कू चौहान की उपस्थिति में बड़वानी मण्डल के वार्ड क्रमांक 08 के बूथ क्रमांक 182 पर बूथ महामंत्री रितिक कमलेश बागुल के निवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का सीधा प्रसारण देखा व सुना गया।
उसके बाद एक पौधा माँ के नाम अभियान का शुभारंभ नगर के शिव मंदिर से भाजपा जिलाध्यक्ष कमल नयन इंगले एवं नगरपालिका अध्यक्ष अश्विनी चौहान सहित कार्यकर्ताओ द्वारा किया गया।


देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 111 वे एपिसोड के सीधे प्रसारण को जिले के बूथ स्तर पर देखा गया। साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के एक पौधा मां के नाम अभियान की शुरुवात भी प्रदेश सहित जिला मुख्यालय के एकता नगर स्थित एक लिंगेश्वर महादेव मंदिर में भाजपा जिलाध्यक्ष कमल नयन इंगले,नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी निक्कू चौहान,महिला मोर्चा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष जया शर्मा सहित कार्यकर्ताओ एवं रहवासियों द्वारा पौधा रोपण कर किया गया तथा बड़वानी के रामकुलेश्वर महादेव मंदिर व कसरावद बसाहट पर भी पौधा रोपण किया गया।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष कमल नयन इंगले ने बताया प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा पौधारोपण अभियान प्रारंभ किया है जिसके तहत प्रदेश में 5.50 करोड़ पौधा रोपण किया जाना है वही बड़वानी जिले में हम 5.50 लाख पौधारोपण कर उनका रक्षण भी करेंगे उक्त अभियान आगामी 6 जुलाई तक जारी रहेगा। नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी निक्कू चौहान ने बताया नगरपालिका द्वारा 11 हजार पौधा रोपण किया जाएगा।
इस अवसर पर आयोजन के प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष सचिन पुरोहित, जया शर्मा, निक्कू चौहान, नरेंद्र बर्फा, राजा सोलंकी, झप्पू भाई सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

फोटो:- पौधा रोपण करते व मन की बात कार्यक्रम देखते जिला अध्यक्ष व कार्यकर्ता।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!