सांसद के साथ साथ भीकनगाँव विधायक की भूमिका में भी रहूँगा – ज्ञानेश्वर पाटिल


सत्याग्रह लाइव,भीकनगांव (दिनेश गीते) :- खंडवा लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल की ऐतिहासिक जीत के बाद भीकनगाँव मंडल में आयोजित कार्यकर्ता अभिनन्दन एवं आभार समारोह शनिवार को स्थानीय अग्रवाल धर्मशाला में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में भीकनगाँव मंडल के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए, कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। जिसके बाद सांसद श्री पाटील ने सभी कार्यकर्ताओं पर पुष्पवर्षा कर अभिनन्दन किया। समस्त कार्यकर्ताओं ने शक्ति केंद्रवार सांसद श्री पाटील का पुष्प माला से स्वागत किया। जिसमें 111 बूथों के कार्यकर्ताओं ने क्रमशः आकर एक-एक करके सांसद श्री पाटील का स्वागत किया। सांसद श्री पाटील ने भी वरिष्ठ नेताओं का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। सांसद श्री पाटील ने समस्त कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा के हर कार्यकर्ता को ज्ञानेश्वर पाटील का दर्जा देते हुए कहा कि आपके मेहनत के पसीने से ही प्रचंड जीत हुई है उन्होंने सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। सांसद श्री पाटील ने अपने उद्बोधन में कहा कि गुजरात की तर्ज़ पर भीकनगांव विधानसभा में कृषि आधारित लधु उद्योग स्थापित कर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए पुरे प्रयास करेंगे ताकि किसानों को मसाला उद्योग,दुध डेयरी जैसे लघु उद्योगों से उनकी फसलों का सही मुल्य भी मिलेगा ओर स्थानीय लोगों को रोजगार भी उपलब्ध हो सकेगा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अयोध्या में विराजमान भगवान रामलला की तस्वीर के रूप में स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री कैलाश यादव एवं मंडल प्रभारी दीपक ठाकुर ने किया। स्वागत भाषण भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णपालसिंह राठौड़ लल्ली बना ने दिया एवं आभार मंडल महामंत्री राजकुमार पटेल ने माना।आभार के बाद सहभोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
कार्यक्रम में लोकसभा प्रभारी कल्याण अग्रवाल, लोकसभा संयोजक हरीश कोटवाले, लोकसभा सहसंयोजक जितेन्द्र सुराणा, रवि पटेल, पूर्व विधायक धूलसिंह डावर, नंदा ब्राह्मणे, पंधाना विधायक छाया मोरे, विधानसभा संयोजक दुलीचंद बांके, सहसंयोजक ओम खेड़े, विधानसभा सहप्रभारी विजय पटेल, जिला महामंत्री राजेश माहेश्वरी, जिला उपाध्यक्ष हरीश शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष विजय महाजन, जनपद अध्यक्ष संगीता नार्वे, जनपद अध्यक्ष सरदार रावत, नगर प्रभारी दीपेन्द्रसिंह राठौड़, सहप्रभारी कृष्णकांत गुप्ता एवं निलेश शर्मा, नकुल कापसे एवं टीम, क्लस्टर प्रभारी दिलीप जोशी, भगवानसिंह गिन्नारे, कृष्णराजसिंह तोमर, अरविंद जायसवाल, बबलू पंडित, दिनेश शर्मा (मामा) , मोहनप्रतापसिंह चौहान, खेमचंद (जीतू) शर्मा, बहादुर वास्कले समस्त शक्तिकेंद्र प्रभारी, शक्तिकेंद्र संयोजक सहित टोली, मंडल पदाधिकारी, मोर्चे के पदाधिकारी, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष सहित बूथ समिति एवं समस्त ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


