बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी; भविष्य से भेंट कार्यक्रम अंतर्गत कलेक्टर ने पढ़ाया विद्यार्थियों को राजनीति विषय

बड़वानी; स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत आयोजित भविष्य से भेंट कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग ने गुरूवार को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बड़वानी में कक्षा 10 वीं के बच्चों को लोकतांत्रिक राजनीति विषय का प्रथम पाठ पढ़ाया। इस दौरान कलेक्टर ने विद्यार्थियों को सत्ता की साझेदारी का पाठ पढ़ाते हुए बेल्जियम एवं श्रीलंका देश की पृष्ठभूमि बताई। कलेक्टर ने बताया कि बेल्जियम एवं श्रीलंका दोनों ही बहुत छोटे देश है, परंतु बेल्जियम जितना विकसित देश है, उतना श्रीलंका नही है।

इस दौरान कलेक्टर ने दोनों देशों की भाषा एवं रहने वाले लोगों के बारे में बताते हुए वहां की राजनैतिक पृष्ठभूमि के बारे में भी बताया। कलेक्टर ने विद्यार्थियों को बताया कि बेल्जियम में डच, फ्रेंच और जर्मन भाषा बोली जाती है। सबसे अधिक वहां पर डच भाषा बोली जाती है, परन्तु बेल्जियम की राजधानी में सबसे ज्यादा फ्रेंच भाषा बोली जाती है। जिसके कारण बेल्जियम में संता का संतुलन बनाये रखने के लिए वहां की सरकार द्वारा अलग-अलग सरकार बनाकर देश में संतुलन बनाया गया है। इसके विपरीत श्रीलंका में सिंहली एवं तमिल भाषा बोली जाती है, परन्तु सन् 1983 से सिंहली एवं तमिल भाषी लोगों के बीच चली लड़ाई वर्ष 2009 में खत्म हुई जिसके कारण श्रीलंका का विकास नही हो पाया।

बताएं सत्ता की साझेदारी के रूप

विद्यार्थियों को पढ़ाते हुए कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग ने सत्ता की साझेदारी के रूप बताये। इस दौरान कलेक्टर ने उदाहरण देकर सत्ता के रूप विधायिका, कार्यपालिका एवं न्यायपालिका के बारे में विस्तार से बताया। उन्होने बताया कि देश में नियंत्रण एवं संतुलन की व्यवस्था बनाये रखने में सत्ता के ये तीन रूप बहुत ही महत्वपूर्ण है।

दी नैतिक शिक्षा

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कलेक्टर डॉ. फटिंग ने कहा कि विद्यार्थी किसी भी विषय की पाठ्य पुस्तक को पूरा मन लगाकर पढ़े। कक्षा में शिक्षक जो भी विषय पढ़ाये उसे गंभीरता से चिंतन मनन करे तथा अपने मन में आने वाले प्रश्नों के उत्तर शिक्षक से अवश्यक प्राप्त करे। प्रश्न पूछने में किसी प्रकार की झिझक या शर्म नही महसूस करे। जब आप प्रश्न पूछोगो तो आपकों पाठ को याद करने या रटने की आवश्यकता नही होगी साथ ही प्रश्न पूछने से आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी।

विद्यार्थियों को पढ़ाने के पश्चात् कलेक्टर ने उनसे विदा लेते हुए उन्हे अपने साथ लाई हुई चाकलेट का वितरण भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!