बड़वाह। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत खरगोन एवं प्रभारी कलेक्टर आकाश सिंह ने टेंचिंग ग्राउंड का किया निरीक्षण…

कपिल वर्मा बड़वाह। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत खरगोन एवं प्रभारी कलेक्टर आकाश सिंह द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के समन्वय हेतु शनिवार को नगर पालिका बड़वाह के टेंचिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया गया। टेंचिंग ग्राउंड पर सभी यूनिट के संचालन एवं संधारण की जानकारी नगर पालिका स्वास्थ अधिकारी प्रकाश चित्ते द्वारा प्रदान की गई। जिसमें एमआरएफ प्लाट पर प्लास्टिक यूनिट में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन हेतु गटका फटका मशीन ग्रेटर मशीन मशीन के संचालक को देखा गया।

जिसमें निकाय द्वारा कबाड़ी से अनुबंध कर अपशिष्ट बेचा जाता हैं। साथ ही प्लास्टिक के गट्टे एवं कतरन अनुबंध कर विक्रय किया जाता हैं। कंपोस्टि प्लांट पर गीले कचरे से बनी कंपोस्ट खाद का अवलोकन किया गया। नगर पालिका स्वास्थ अधिकारी प्रकाश चित्ते द्वारा बताया गया कि खाद का उपयोग निकाय के सभी गार्डन में किया जाता हैं। साथ ही आगामी दिनों में होने वाले वृक्षारोपण पर खाद उपयोग में लाई जाएगी। निरीक्षण दल में जिला पंचायत के स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की प्रभारी सुचिता खोड़े, तहसीलदार शिवराम कनासे, नगर पालिका उपयंत्री करण अलावा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।