बड़वाह। मोरटक्का खेड़ीघाट में बीती रात नर्मदा नदी मे डूबे भोपाल के युवक का बड़वाह सिविल अस्पताल में हुआ पीएम…
कपिल वर्मा बड़वाह। मोरटक्का खेड़ीघाट नर्मदा घाट पर बीती रात करीब 8 बजे 17 वर्षीय विजय कुमार प्रजापति निवासी भोपाल की नर्मदा नदी मे साथियों के साथ नहाने के दौरान डूब गया था। जिसे साथियों ने निकाल कर बड़वाह सिविल अस्पताल लाया गया। जहां उपस्थित डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद शव को पीएम के लिए मर्चुरी रूम मे रखा गया था। जिसका बुधवार को पीएम कर शव परिजनों को सौंपा गया है। मृतक के पिता आशाराम प्रजापति ने बताया कि विजय मोरटक्का में मौसी जी के यहाँ रहने आया था। मोरटक्का की एक होटल मे काम करता था। वह मंगलवार साथी पप्पू राठौर सहित अन्य साथियों के साथ नर्मदा नहाने गया था। जिसके साथ डूबने की घटना हो गई। साथी पप्पू राठौर ने बताया कि विजय को तैरना नहीं आता था। उसका नहाने के दौरान पैर फिसलने से वह नर्मदा नदी डूब गया। जिसे निकाल कर हम बड़वाह सिविल अस्पताल लाए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।