सेंधवा; थैलेसीमिया से लड़ना है, रक्तदान करना है
![](https://www.satyagrahlive.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-11-at-18.09.19_775e6909-780x470.jpg)
एनसीसी कैडेट्स ने रैली निकाल सिकलसेल थैलेसीमिया जागरूकता अभियान चलाया
सेंधवा। 9वीं मप्र बटालियन एनसीसी इंदौर के आदेशानुसार सिकल सेल थैलेसीमिया जागरूकता अभियान के तहत शहर के वीर बलिदानी खाज्या नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनसीसी कैडेट्स द्वारा एक रैली का आयोजन किया गया। सिकलसेल रोग और थैलेसीमिया आनुवंशिक विकार हैं जो हीमोग्लोबिन के जीन में त्रुटियों के कारण होते हैं। रैली में सिकलसेल थैलीसीमिया के लिए रक्तदान करने की अपील की गई।
रैली में मुख्य रूप से रक्तदान सबसे बड़ा दान है, जो एक पुण्य का काम है। जीवन शसक्त बनाना है, प्रगति को गले लगाना है। थैलेसीमिया की करोगे बात, तब ही होगी रोकथाम की शुरुआत। नारे लगाते हुए रैली महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गाे से होती हुई पूनः महाविद्यालय में पहुंची। अभियान की जागरूकता को और बढ़ाने के लिए कैडेट विशाल जांगिड़ एवं कैडेट मोनिका कलोसे ने पोस्टर भी बनाये। रैली का नेतृत्व सिनियर कैडेट साकेत द्विवेदी ने किया एवं यह रैली महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जीएस वास्कले एवं एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट प्रोफेसर संजय चौहान के मार्गदर्शन में सम्पन हुई।