खरगोनधर्म-ज्योतिषमध्यप्रदेशमुख्य खबरे

बड़वाह। सुंदरधाम आश्रम में 76वाँ विष्णु महायज्ञ हुआ प्रारंभ…आश्रम पहुंचने के लिए शुरू हुई फ्री बस सेवा…

कपिल वर्मा बड़वाह। नर्मदा के उत्तर तट पर स्थित सुंदरधाम आश्रम में सोमवार से 76 वे विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। अलसुबह श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर बालकदास जी महाराज एवं महंत श्री श्री 108 नारायण दास जी महाराज ने मां नर्मदा का विशेष पूजन अर्चन व दुग्धअभिषेक किया। इसके पश्चात प्रातः 9 बजे सात दिवसीय श्री विष्णुमहायज्ञ का शुभारंभ यज्ञाचार्य पंडित रमेशचंद्र जगदीशचंद्र द्वारा सर्वप्रथम श्री गणेश पूजन के साथ कराया गया। दोपहर में विधायक सचिन बिरला बड़वाह नपा अध्यक्ष राकेश गुप्ता भी आश्रम पहुंचकर यज्ञ देवता के पूजन में शामिल हुए। सात दिवसीय राम कथा के प्रारंभ होने के पहले आश्रम से पंडाल तक बेंड बाजे के साथ कलश यात्रा व ध्वज पताका के साथ चल समारोह निकाला गया। जिसमे विधायक बिरला एवं सभी भक्त राम कथा को शिरोधार्य कर मंच तक ले गए। यहां पर महामंडलेश्वर बालकदासजी एवं महंत नारायण दासजी ने व्यास पीठ का पूजन किया। इस अवसर पर आश्रम में लगाए गए भव्य पंडाल में दोपहर 3 बजे सप्त दिवसीय श्री रामकथा का शुभारंभ भी हुआ। जिसमें व्यास पीठ पर कालापीपल के पंडित श्याम जी मनावत ने रामकथा का श्रवण भक्तों को कराया। जिसमे पंडित श्याम मनावत ने पहले दिन की कथा में अपनी वाणी का महत्त्व बताते हुए कहा की भगवान ने हमे सुनने के लिए दो कान दिए हे और बोलने के लिए सिर्फ एक जबान दी हे। इसलिए जो सबकी सुने वह राम हे। और जो किसी की न सुने वह रावण हे। रावण को उसकी पत्नी मंदोदरी, विभीषण, कुंभकर्ण हनुमान, अंगद सब ने समझाया परंतु उसने किसी की नही सुनी। किंतु भगवान राम को उनके पिता दशरथ ने कभी भी 14 वर्ष वनवास जाने का नही कहा। किंतु फिर भी वह पिता के भाव को स्वयं बिना बोले समझ गए और उन्होंने 14 वर्ष वनवास में बिता दिए। इसलिए जो माता पिता के बिना बोले समझ जावे वह राम हे। और जो बार बार बोलने और समझाने के बाद भी न समझे वह रावण हे। संतो की संगत में रहोगे तो संत जैसा बोलोगे। उन्होंने कहा की आज हम सुनते नही है और बोलने में हमेशा आगे रहते हे। भव्य पंडाल में आयोजित राम कथा में हजारों महिला पुरुष भक्तों ने कथा श्रवण कर पुण्य लाभ लिया।

आश्रम पहुंचने के लिए शुरू हुई नि शुल्क बस सेवा——

शहर से आश्रम राम कथा में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुंदर धाम आश्रम द्वारा नि शुल्क बस सेवा की व्यवस्था भी की गई हैं। जो नर्मदा रोड़ पूर्णिमा हॉस्पिटल के पास श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध रहेगी। आश्रम के व्यवस्थापक महंत नारायण दास जी ने बताया की बड़वाह शहर के श्रद्धालुओं को कथा में लाने ले जाने के लिए सुंदरधाम आश्रम द्वारा दोपहर दो बजे से पूर्णिमा हॉस्पिटल पर निःशुल्क बस की व्यवस्था की गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!