सेंधवा में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कलश यात्रा का आयोजन

सेंधवा। रमन बोरखड़े। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नगर पालिका सेंधवा ने भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा सात माता मंदिर से प्रारंभ होकर किले अंदर स्थित राजराजेश्वर मंदिर में संपन्न हुई।कलश यात्रा का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण और संवर्धन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना था। यात्रा में नगर पालिका सेंधवा अध्यक्ष श्रीमती बसंतीबाई यादव, उपाध्यक्ष, पार्षदगण सहित नगर पालिका सीएमओं और बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए। सभी ने कलश धारण कर पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ यात्रा में भाग लिया।
नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान का लक्ष्य स्थानीय जल स्रोतों की सुरक्षा और उनके महत्व को उजागर करना है। इस कलश यात्रा के माध्यम से हम सभी को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना चाहते हैं। जिससे वातावरण पूरी तरह से धार्मिक और उत्सवमय हो गया। राजराजेश्वर मंदिर में समापन के बाद, सभी प्रतिभागियों को जल संरक्षण के महत्व और इसके तरीकों के बारे में जानकारी दी गई।

नपा अध्यक्ष ने कहा, भविष्य के लिए सभी को जल संवर्धन करने की आवश्यकता-
नगर पालिका अध्यक्ष बसंती बाई यादव ने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान को लेकर नगर पालिका ने शहर में कलश यात्रा निकाली गई। भविष्य के लिए सभी को जल संवर्धन करने की आवश्यकता है। लोगों को जल संवर्धन करना चाहिए। नपा उपाध्यक्ष मोहन जोशी ने बताया कि नगर पालिका के अंतर्गत आने सभी पुराने और जीर्ण शीर्ण जल स्त्रोत को साफ सफाई करवाकर पुनः निर्मित किया जाएगा। जिससे उनका जल उपयोग में लाया जा सके। नगर पालिका ने शहर ने शहर के लोगो से पानी का संवर्धन कर पानी बचाने की अपील की हैं।

कलश यात्रा में नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव, उपाध्यक्ष मोहन जोशी, सीएमओ मधु चौधरी सहित नगर पालिका के पार्षद, अधिकारी कर्मचारी सहित शहर के लोग मौजूद रहे। नगर पालिका अध्यक्ष बसंती बाई यादव ने बताया कि दोपहर 3 बजे किला परिसर स्थित लायंस कम्युनिटी हॉल में निबंध लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चे शामिल होंगे।
प्रतियोगिता में विजेताओं को प्रथम पुरस्कार 2100, द्वितीय 1100 और तृतीय पुरस्कार 500 रुपए दिया जाएगा। पुरस्कारों का वितरण 16 जून को कार्यक्रम में होगा।