LPG Cylinde Price: सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, जानें नए रेट, जनता को महंगाई से राहत
नई दिल्ली। 1 जून है और देश में लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग का दिन है। 4 जून को लोकसभा इलेक्शन के नतीजे आएंगे। लेकिन चुनाव के नतीजे से पहले जनता को महंगाई से बड़ी राहत मिली है। नए महीने की शुरुआत के साथ एक बार फिर एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम जारी कर दिए गए हैं। जारी किए गए दामों के बाद एलपीजी सिलेंडर सस्ता हो गया है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर बड़ी कटौती की गई है और 19 किलोग्राम वाला सिलेंडर अब पहले से कम दाम में मिलेगा। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 72 रुपए तक की गिरावट देखने को मिली है।
कहां कितने कम हुए दाम
देश के महानगरों में गैस सिलेंडर के दाम की बात करें तो कोलकाता में 72 रुपए, दिल्ली में 69.50 रुपए, चेन्नई में 70 रुपए, मुंबई में 69.50 रुपए कीमत कम हुई है। यह लगातार तीसरा महीना है जब कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत कम हुई है। अप्रैल और मई की शुरुआत में भी सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई थी।
सिलेंडर की नई कीमत अपडेट कर दी गई है। इसके बाद दिल्ली में सिलेंडर 1745.50 की जगह 1676 में मिलेगा। मुंबई में इसकी कीमत 1629 रुपए, कोलकाता में 1786 और चेन्नई में 1840.50 रुपए में 19 किलोग्राम का सिलेंडर मिलेगा।
घरेलू सिलेंडर के दाम यथावत-
कमर्शियल गैस सिलेंडर का इस्तेमाल व्यावसायिक तौर पर किया जाता है। अधिकतर होटल और रेस्टोरेंट पर इसका इस्तेमाल होता है। सिलेंडर के दाम कम होने के बाद लोगों को खाना पीना सस्ता पड़ सकता है। वहीं दूसरी और घरेलू गैस सिलेंडर की बात करें तो हर बार की तरह इस बार भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 14 किलोग्राम का सिलेंडर अभी भी पुरानी कीमतों में ही मिलने वाला है।
घरेलू सिलेंडर के दाम यथावत-
देश के महानगरों में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत यथावत है। चेन्नई में 818.50 रुपए, कोलकाता में 829, दिल्ली में 803 रुपए उज्जवला लाभार्थियों के लिए 603 रुपए और मुंबई में इसकी कीमत 802.50 रुपए बनी हुई है।
लगातार तीसरे महीने कम हुईं कीमतें
एक महीने पहले 1 मई को तेल विपणन कंपनियों ने वाणिज्यिक एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में तत्काल प्रभाव से 19 रुपये प्रति यूनिट की कटौती की थी। तब दिल्ली में 19 किलो वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर का खुदरा बिक्री मूल्य 1745.50 रुपये था। इससे पहले अप्रैल में 19 किलोवाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 30.50 रुपये कम होकर 1764.50 रुपये हो गई थी।