सेंधवा; दुष्कर्मी को फांसी देने और पीड़िता के लिए दो करोड़ के मुआवजा की मांग को लेकर सेंधवा विधायक ने लिखा सीएम को पत्र
![](https://www.satyagrahlive.com/wp-content/uploads/2024/05/download-19.jpeg)
-मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की भी मांग की।
सेंधवा। क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक मोंटू सोलंकी दुष्कर्म पीडिता की मदद को आगे आए है। विधायक सोलंकी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर शहर में नाबालिग से हुई दुष्कर्म की घटना के आरोपी का केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर फांसी देने की मांग की है। साथ ही पीड़ित परिवार को मुआवजे के साथ दो करोड़ की सहायता दिए जाने की मांग की है।
विधायक मोंटू सोलंकी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को एक पत्र लिखकर भेजा है। इसमें उन्होंने बताया कि 22 मई को शहर में 9 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म की शर्मसार करने वाली घटना हुई है। ये घटना प्रशासन के सर्व समाज की सुरक्षा और न्याय दिलाने की पोल खोलती है। अपराधी बेखौफ हैं।
इस तरह की घटना आए दिन हो रही हैं। मप्र पुलिस और प्रशासन की उदासीनता के कारण सर्व समाज पर लगातार बर्बरता अत्याचार उत्पीड़न के मामले बढ़ते जा रहे हैं। विधायक ने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांग की है कि सेंधवा शहर में हुई इस शर्मनाक घटना से लोगों में आक्रोश है। लोग सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य हैं।
ऐसे में मासूम से दुष्कर्म करने वाले आरोपी का केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर आरोपी को फांसी की सजा दिलाई जाए। जिससे समाज में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो और अपराधियों में भय बना रहे। इसके साथ ही पीड़ित को न्याय दिलाकर दो करोड़ की मुआवजा राशि दी जाए।
![](https://www.satyagrahlive.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-05-24-at-17.29.28_6decfa0d-732x1024.jpg)
सेंधवा विधायक ने दुष्कर्मी को फांसी देने और पीड़िता के लिए दो करोड़ के मुआवजा की मांग को लेकर लिखा सीएम को पत्र