मुख्य खबरेसेंधवा
12वीं की टॉपर सेंधवा की काजल आगे सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करेगी

सेंधवा। माध्यमिक शिक्षा मंडल से जारी की गई जिले की मैरिट सूची में कक्षा 12वीं की टॉपर सेंधवा निवासी छात्रा काजल पिता राजेश बर्डे रही। काजल ने 95 प्रतिशत अंक हासिल किए। काजल के पिता मजदूरी मकान निर्माण में कारीगरी का काम करते है। काजल ने बताया कि वह आगे सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करेगी। काजल ने बताया कि उसने नियमित चार घंटे पढ़ाई कर सफलता प्राप्त की।