सेंधवा के एकडी दंपति ने मरणोपरांत देहदान करने का संकल्प लिया

सेंधवा। रमन बोरखडे। हिंदू नववर्ष गुड़ी पड़वा चैत्र नवरात्रि और आरएसएस के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार के जन्मदिन के उपलक्ष में शहर के मशहूर वकील श्याम एकड़ी और समाजसेवी श्रीमती मेधा एकडी ने देहदान का संकल्प पत्र भरा। मानव सेवा समिति के संचालक नीलेश जैन, पियूष शाह के माध्यम से एकडी दंपति ने
देहदान का संकल्प पत्र भर कर मरणोपरांत देहदान करने का संकल्प लिया। देहदानी श्याम एकडी ने बताया कि हमारे भारत देश में सैनिक अपने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देते है और जीवंत अपने शरीर को देश के लिए अर्पण कर देते है। इसलिए हम ने भी अपना पूरा जीवन भोगने के बाद अपना शरीर देहदान कर समाज को देने का संकल्प लिया है। एकडी ने बताया कि 2013 में जब हम परिवार के लोगों के साथ केदारनाथ के दर्शन करने गए थे। तब वहां भयंकर बाढ और प्रलय आया था। हजारों लोगों की मृत्यु हो गई थी और भगवान के आशीर्वाद से हम और पूरा परिवार बच गए थे। आज इसलिए हम दोनों ने देहदान का संकल्प लिया है, ताकि हमारे मरने के बाद भी हमारे शरीर के अंग समाज और देश के काम आ सके। देहदानी मेधा एकडी ने बताया कि मरने के बाद इंसान की देह तो मिट्टी हो जाती है। अगर हमारे मरने के बाद हमारा शरीर किसी के काम आता है तो यह हमारे लिए गर्व की बात होगी। मानव सेवा समिति के निलेश जैन ने बताया कि मानव सेवा समिति सेंधवा की वेबसाईड बन रही है। जिसमे अंगदान, नेत्रदान व देहदान के ऑनलाइन फार्म उपलब्ध रहेंगे। साथ ही समिति द्वारा अभी तक किये गए सेवा कार्याें की जानकारी रहेगी।