बड़वानीमुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा; 60 साल कांग्रेस ने राज किया, कांग्रेस उसका हिसाब तो दे, बेईमान हम से हिसाब मांग रहे है

सेंधवा में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री देवडा ने कहा।

सेंधवा। रमन बोरखडे। हम इस राष्ट्र को विश्व गुरू बनाने के लिए काम कर रहे है, सत्ता के लिए नहीं। पार्टी के कार्यकर्ताओं को कुछ नहीं चाहिए, उसे बस सम्मान चाहिए। 75 साल की आजादी में 60 साल कांग्रेस ने राज किया। कांग्रेस उसका हिसाब तो दे। बेइमान हम से हिसाब मांग रहे है। उक्त बात प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने किले अंदर मंडी शेड में सेंधवा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में व्यक्त किए ।

देवडा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह चुनाव लड़ रहे है। वे दस वर्ष प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। उनके शासन में दिन कितनी बिजली मिलती थी, यह हमारे सामने बैठे किसान सब जानते है। किसान सब जानते है कि मप्र को अंधकारमय किसने बना दिया था। विकास तो भाजपा की सरकार ने किया है। नरेंद्र मोदी ने देश का सम्मान बढ़ाया। आज विश्व उन्हें सम्मान दे रहा है। विश्व में भारत की साख बनी है।

देवड़ा भी सामान्य कार्यकर्ता, बनाने वाले बड़ा होता है –
उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा जगदीश देवड़ा भी एक सामान्य कार्यकर्ता है। कोई पद पर बैठा है तो यह एक सरकार की व्यवस्था है। कार्यकर्ता को यह समझना होगा कि बनने वाला व्यक्ति बड़ा नहीं है, बनाने वाले बड़ा होता है। हमे गर्व है की हम भाजपा के कार्यकर्ता है। विश्व के सबसे बड़े दल व विश्व के नेता नरेंद्र मोदी इस पार्टी के नेता है। किसी विशेष विचारधारा के तहत कार्य कर रहे है सत्ता के लिए नहीं। उप मुख्यमंत्री ने मंच से राष्ट्रीय विचार धारा व भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए अबकी बार चार सौ पर का नारा लगाया।

70 साल तक आदिवासियों का वोट बैंक के रूप में उपयोग-
भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने बताया की कार्यकर्ता सम्मेलन में हजारों ग्रामीण कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। इस दौरान कार्यकर्ता सम्मेलन में स्वागत भाषण विकास आर्य ने देते हुए बताया की देश की महत्वपूर्ण आबादी आदिवासियों को 70 साल तक कांग्रेस ने वोट बैंक के रूप में उपयोग किया है। कभी भी देश के उच्च पद पर आदिवासियों को सम्मानित नहीं किया। भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार ने आदिवासी को देश के सर्वोच्च पद बैठकर सम्मानित किया है। राज्यसभा सांसद सुमेरसिंह सोलंकी ने सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए पुनः मोदी सरकार बनाने और चार सौ से अधिक सीट जीतने हेतु सभी कार्यकर्ताओं के हाथ ऊंचा करवाते हुए कहा कि वादा करो की गांव गांव जाकर गजेंद्र सिंह पटेल को जीतवाएंगे।

पांच साल ईमानदारी के साथ काम किया –
सांसद व भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह पटेल ने कहा मैंने पांच साल पूरी ईमानदारी के साथ काम किया है। इन पांच साल में दो साल कोरोना में गुजरे और 15 महीने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रही। इसके बाबजूद क्षेत्र में विकास के कार्य को गति दी है। कांग्रेस भाजपा से हिसाब मांग रही है, लेकिन वे अपने गिरेेबान में झांके और देखे कि 60 वर्ष तक आपने किसकी चिंता की। हमारी दस साल की सरकार में किसी तरह के कोई घोटाले का आरोप नहीं लगा है। कांग्रेस पूरी तरह घोटाले में लिप्त रही है। भाजपा ने प्रधानमंत्री आवास योजना, नलजल योजना, आयुष्मान कार्ड, किसान समृद्धि योजना लागू कर विकास को गति देकर हर व्यक्ति के जीवन स्तर को बढ़ाया है। पटेल ने कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशी ने मुझसे से कहा है की मैं मोदी के नाम से चुनाव नहीं लड़ कर खुद के नाम से चुनाव जीत कर दिखाउ। मैं कहता हूं की तुम तुम्हारे नेता राहुल गांधी के नाम से चुनाव लडों और मैं हमारे देश के नेता मोदी के विकास कार्य व मोदी के नेतृव में चुनाव लड़ता हूं। दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस छोड़ भाजपा में सम्मिलित हुए कार्यकर्ताओं का गमछा डाल कर उनका स्वागत किया।

यह रहे मौजूद- मंच पर खरगोन विधायक बालकृष्ण पाटिदार, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल नयन इंगले, राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी, नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव, जनपद अध्यक्ष लता पटेल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष एस वीरा स्वामी, नपा उपाध्यक्ष मोहन जोशी, राहुल पवार, बंटी जमरे, गणेश मालविया, शोभाराम तलोले, कीरता वडवी, राजू चौधरी मौजूद थे।

उप मुख्यमंत्री ने किया स्वामी का स्वागत –
सेंधवा आए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा शहर निवासी पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष एस वीरा स्वामी के निवास पर भी पहुंचे। यहां एस वीरा स्वामी, उनके पुत्र विजय स्वामी व पोते तरूण स्वामी ने उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का पुष्प् माला से स्वागत किया। वहीं एस वीरा स्वामी द्वारा वर्षों से पाटी के लिए किए जा रहे कार्यों को लेकर उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने स्वामी को माला पहनाकर स्वागत किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!