बड़वानी
नानेश चौधरी बने बडवानी जिला कांग्रेस अध्यक्ष

बडवानी, रमन बोरखडे।
बडवानी जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर जिले के राजपुर निवासी कांग्रेस नेता नानेश चौधरी को नियुक्त किया गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को 9 जिलों में अध्यक्षों की नियुक्त की। बड़वानी जिले की कमान नानेश चौधरी को सौंपी गई है। बता दे बड़वानी कांग्रेस जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह दरबार के भारतीय जनता पार्टी में जाने से कांग्रेस जिला अध्यक्ष का पद खाली हो गया था। नानेश चौधरी पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन के खास है।