बड़वानीमुख्य खबरेसेंधवा

कुर्सी को नमन कर अंतरसिंह आर्य ने पद ग्रहण किया, आर्य ने देश व प्रदेश नेतृव का आभार व्यक्त किया

सेंधवा। रमन बोरखडे। पूर्व कैबिनेट मंत्री अंतरसिंह आर्य ने बुधवार दोपहर में शुभ मूहूर्त में अनुसूचित जनजाति आयोग का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का प्रभार ग्रहण किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सुमेरसिह सोलंकी सहित बडी संख्या में आर्य के समर्थक मौजूद थे। पद ग्रहण करने के पहले आर्य ने चेयरमैन की कुर्सी को नमन किया। फिर पद ग्रहण हेतु आवश्यक कागज पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान देश व प्रदेश नेतृव का आभार व्यक्त किया। आर्य ने बताया की वे भगोरिया पर्व अपने क्षेत्र की जनता के साथ मनाएंगे। वे फिलहाल दिल्ली में रहेंगे। वहीं 15 मार्च की बैठक में सम्मिलित होंगे।
भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया की अनुसूचित जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद ग्रहण हेतु बुधवार दोपहर 12.20 पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अंतरसिंह आर्य ने पद ग्रहण करते हुए आवश्यक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान राज्यसभा सांसद सुमेरसिंह सोलंकी, पूर्व जिला अध्यक्ष ओम खंडेलवाल, पूर्व नपाध्यक्ष अरुण चौधरी, नपा उपाध्यक्ष मोहन जोशी, सुनील अग्रवाल, पूर्व नपा उपाध्यक्ष छोटू चौधरी, त्रिलोक मालविया, राहुल पवार, शोभाराम तलोरे, गणेश मालविया, कीरता वाडवी, बंटी जमरे, राजू चौधरी, गणेश राठौड़, संजय यादव, लला शर्मा मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!