इंदौर। महिला बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं के आत्म निर्भर हेतु स्व रोजगार के लिए महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ,जिला इंदौर ,श्री रामनिवास बुधौलिया, वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक एवम जिला मिशन समन्वयक डॉ . वंचना सिंह परिहार, श्रीमती योगिता पाटिल ने सानिध्य में 15 महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के बारे में समझाया और 10 दीदियों का एक SHG बनाया।
महिलाओं को SHG ke फायदे बताए और हेमा का एक लाख के लोन के लिए आवेदन किया। महिलाओं को वॉल हैंगर बनाने के लिए भी बताया 5 महिलाओं ने डेकोरेशन की चीजे बनाकर बेचने के लिए बोला महिलाओं को वन स्टॉप सेंटर के बारे में भी बताया और विभिन्न हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी।