बड़वानीमुख्य खबरेसेंधवा

आर्य का गुड़ से तुला दान कर गौ माता को खिलाया, अनुसूचित जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर समर्थकों ने किया स्वागत

सेंधवा। मुझे दिल्ली की जिम्मेदारी दी गई है, पर मेरे दिल में सेंधवा विधानसभा हमेशा रहेगी। उक्त बात अनुसूचित जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतरसिंह आर्य ने आजाद नुक्कड़ चौक पर तुलादान े अवसर पर कही। भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने बताया की आजाद नुक्कड़ त्रिवेणी चौक पर वार्ड 10 के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व केबिनेट मंत्री अंतरसिंह आर्य को राष्ट्रपति द्वारा अनुसूचित जनजाति आयोग का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त करने पर उनका अभिनंदन कर गुड से तुलादान किया। इस अवसर पर नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुई। इस अवसर पर आर्य ने भगवान ऋण मुक्तेश्वर महादेव का पूजन किया। आयोजकांे ने आर्य का गुड़ से तुला दान किया। वहीं गुड़ गोशाला में गौ माता को खिलाया। कार्यक्रम के दौरान आर्य ने कहा की मुझे जब पहली बार भाजपा से टिकट मिलने के बाद चुनाव में प्रचार के दौरान महिलाओं ने मुझे खाली मटके दिखा कर पानी की समस्या बताई थी। उसी समय मैने जनता के हित अपने आप को जनसेवा के लिए समर्पित कर दिया था। पहले प्रदेश के लिए काम किया है, अब पूरे देश के अनुसूचित जनजाति के लिए काम करने का अवसर मिला है। मेरा पद संवैधानिक पद है। दिल्ली में रहकर भी मेरा दिल सेंधवा के लिए रहेगा। तुलादान कार्यक्रम में नगर की प्रथम महिला नपाध्यक्ष श्रीमती बसंती बाई विष्णुप्रसाद यादव ने समस्त सेंधवा नगर की जनता की ओर से आर्य का स्वागत कर बधाई दी। कार्यक्रम में आजाद नुक्कड़ एकता संगठन के सदस्य व पार्षद कमल पाटिल ने शाल श्रीफल भेंटकर कर आर्य का सम्मान किया। संचालन भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने किया। वहीं आभार दुर्गेश शर्मा ने व्यक्त किया। इस दौरान मंचासीन पूर्व नपा अध्यक्ष अरुण चौधरी, सुरेश गर्ग थे। कार्यक्रम में गोविंद मामा, छोटू चौधरी, रोहित गर्ग, विवेक छाबड़ा, समीर शेख, जाकिर खत्री, सुभाष गोयल, कैलाश अग्रवाल, गोपाल तायल, विनोद सोनी, रिंकेश तायल सहित कार्यकर्ता व महिलाएं उपस्थित थी।


मां बडी बिजासन के दर्शन किए- बता दे पूर्व कैबिनेट मंत्री अंतरसिंह आर्य को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जल्द ही वे दिल्ली जाकर पदभार ग्रहण करेंगे। उन्हें केंद्रीय मंत्री का दर्जा प्राप्त होगा। आर्य ने बड़ी बिजासन माता के दर्शन किए। इस दौरान पार्टी के नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!