बड़वाह की कॉटन एंड जिनिंग फेक्ट्री में लगी आग, एक हजार क्विंटल के कपास के ढेर में लगी आग

बड़वाह से विशाल कुमरावत। काटकुट फाटा स्थित विनर कॉटन एंड जिनिंग फेक्ट्री में आग लग गई। आग लगने का कारण अज्ञात है। लेकिन आग के चलते फेक्ट्री परिसर में रखा कपास जल गया। देखते ही देखते आग ने आसपास रखे कपास के ढेर को अपनी चपेट में ले लिया। नगर पालिका बड़वाह का अग्निशमन दल आग को बुझाने का प्रयास कर रहा है। इसके साथ ही स्थानीय लोग भी इस आग को बुझाने में लिए जुटे है। घटना रविवार दोपहर की है। बताया जा रहा है की दोपहर करीब 3.30 बजे मजदूर फेक्ट्री के कार्य कर रहे थे। इसी दौरान परिसर में धुआं उठता नजर आया। देखा तो परिसर में रखे कपास के ढेर में आग लग गई थी। आग लगने की सूचना पर फेक्ट्री में अफरातफरी का माहौल हो गया। मजदूर, फेक्ट्री स्टाफ आग को पानी व अन्य साधनों से बुझाने के लिए लगा हुआ था। लेकिन करीब एक हजार क्विंटल के कपास के ढेर में आग पूरी तरह फेल गई। इसके साथ ही पास में एक अन्य कपास के ढेर में भी आग ने नुकसान किया।सूचना मिलने पर बड़वाह का अग्निशमन दल भी पहुंचा। उसने पानी डालकर आग पर काबू किया।उधर सनावद के अग्निशमन दल को भी बुलाया गया है।शाम करीब 4.30 बजे तक भी आग कपास के ढेर में सुलग रही थी। उसके ऊपर बारदान गीले करके डाले गए है। ताकि आग और अधिक न फैले।
