बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी; सुशीला देवी संस्थान द्वारा खरगोन एवं बड़वानी जिले में सतत शिविर अभियान

बड़वानी। सिकल सेल एनीमिया की जल्दी पहचान ही उसका सही निदान और समाधान है। यह अनुवांशिक रूप से प्रसार कर भविष्य की पीढियां के लिए अभिशाप है। जैसे संदेश के साथ जनजाति बहुल क्षेत्र में जन अभियान के रूप में सिकल सेल एनीमिया तथा रुधिर विकार के परीक्षण एवं निदान हेतु ग्रामीण तथा दूरस्थ अंचल में सघन सिकल सेल जांच तथा परामर्श शिविर का आयोजन सुशीला देवी फाउंडेशन द्वारा अनवरत जारी है।

 संस्था द्वारा शिविर में सहभागी  क्षेत्रवासियों  का  स्वास्थ्य  जांच  तथा  रक्त नमूनों का परीक्षण कर आवश्यक उपचार परामर्श प्रदान किया जा  रहा है। 
 संस्था द्वारा हाल ही में आयोजित शिविरों में ग्राम लाछी में कुल 62 नमूने में से 2, ग्राम सीनगुन में कुल 120 नमूने में से 7, ग्राम मोरगुन में 56 नमूने में से 7, ग्राम खडकल के 55 नमूने में 11, ग्राम भमोरी के 55 नमूने में 5, गांधीनगर के कुल 79 नमूने  में 8, एकलबारां के कुल 63 नमूने में 13, खड़किया महू के कुल 50 नमूनों में 10 पॉजिटिव सिदडी में कुल 54 नमूनों में 10 पॉजिटिव व 7 सेम्पल ले कर जाँच हेतु जिला चिकित्सलाय भेजे गये। संस्था द्वारा  नई  पीढ़ी  को सिकल सेल  से बचाने हेतु जेनेटिक काउंसलिंग भी जारी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!