24 घंटे में पुलिस ने किया अंधे कत्ल का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

नाचने की मामूली बात पर घटना को दिया था अंजाम
बड़वानी। जिले के पानसेमल थाना अंतर्गत हुए अंधे कत्ल का पुलिस ने 24 घंटे के बाद खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बता दे पानसेमल थाना क्षेत्र के ग्राम पन्नाली के पिपरानी रोड़ के पास एक खेत में गुरुवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर मृतक की पहचान इंदरसिंह बाला मोरे के रूप में की थी। पानसेमल पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी 24 घंटों के भीतर ही सुलझा ली। शुक्रवार को पानसेमल थाना प्रभारी सुरेन्द्र कनेश ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक इंदर सिंह अपने भाइयों के साथ शादी समाहरो में गया था। जहां पर उसका विवाद नाचने की मामूली बात पर चार लोगों से हुआ सचिन पिता पदा भील निवासी पन्नाली, रितिक पिता सेवा भील निवासी पन्नाली आयता उर्फ नितेश भील निवासी पन्नाली और एक नाबालिग था।
इन चारों आरोपियों ने इंदर सिंह को खेत में ले जाकर लकड़ी पत्थर से पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।