मुख्य खबरेसेंधवा
सेंधवा नपाध्यक्ष ने कहा सडक निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान रखे, नगर पालिका अध्यक्ष ने किया सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण, शहर के रामकटोरा मुख्य मार्ग पर हो रहा है कार्य।

सत्याग्रह लाइव, सेंधवा। नगर पालिका द्वारा रामकटोरा क्षेत्र में सडक निर्माण कराया जा रहा है। शुक्रवार को नपा अध्यक्ष ने पुराने एबी रोड से रामकटोरा क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर चल रहे सड़क निर्माण का निरीक्षण किया। नपा अध्यक्ष बसंतीबाई यादव ने गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने अफसरों के साथ मुख्य मार्ग पर भवानी चैक व पुरानी सब्जी मंडी का भी भ्रमण किया। अध्यक्ष ने पुरानी सब्जी मंडी में अव्यवस्थित तरीके से लगने वाले के ठेलों को व्यवस्थित ढंग से लगाने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष मोहन जोशी, सीएमओ मधु चैधरी, सहायक यंत्री राजेश मिश्रा, उपयंत्री सचिन अलूने भी उपस्थित रहे।