अग्रसेन सोशल ग्रुप की साधारण सभा मे वर्ष 2024 की कार्यकारिणी का गठन
वर्ष 202वर्ष 2024 के लिये हरीश अग्रवाल अध्यक्ष,

इंदौर। अग्रसेन सोशल ग्रुप की साधारण सभा मे वर्ष 2024 की कार्यकारिणी का गठन वरिष्ठ समाजसेवी प्रेमचंद गोयल जी के मार्गदर्शन में किया गया।
ग्रुप समन्वयक राजेश गर्ग ने बताया की वर्ष 2024 के लिये हरीश अग्रवाल को अध्यक्ष, एस आर गुप्ता को कोषाध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया।
11 सदस्यीय संचालक मंडल में गोविंद सिंघल, विनोद गोयल ,राजकुमार बंसल, राजू बंसल ,सुरेश रामपिपलिया, हरिस्वरूप अग्रवाल ,बी एम गुप्ता, गोपाल गर्ग, शरद गोयल ,राजेन्द्र गोयल ,मनीष अग्रवाल ,जगदीश बंसल ,संचालक मनोनीत किये गये। श्री गर्ग ने बताया की ग्रुप में हर वर्ष किसी नये सदस्य को अध्यक्ष बनाने की परंपरा शुरू की गयी हैं, इसका उद्देश्य यह है की हर सदस्य को अध्यक्ष बनने का मौका मिले। अब पहले जो वरिष्ठ सदस्य अभी तक ग्रुप अध्यक्ष नही बन पाए है उन्हें सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाया जायेगा। नये नियमानुसार अब कोई भी सदस्य एक बार ही अध्यक्ष बन पायेगा। मीटिंग में वर्ष भर के सेवा कार्यो में सिलाई मशीन ,सायकिल वितरण ,प्रतिभा सम्मान, चित्रकला प्रतियोगिता, कक्षा 10 एवं 12 के बच्चों के लिये निःशुल्क कैरियर कॉउंसिलसीलिंग वैश्य समाज का विशिष्ट श्रेणी परिचय सम्मेलन एवं दिसंबर 2024 में प्रतिवर्षानुसार अग्रवाल समाज का युवा परिचय सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया।कार्यक्रम का संचालन शिव जिन्दल ने किया आभार संजय ने माना।