जबलपुरभोपालमध्यप्रदेशमुख्य खबरे

नगर निगम के ठेकेदार ने गोली मारकर सुसाइड किया

जबलपुर।
जबलपुर में नगर निगम के ठेकेदार भगवान सिंह ठाकुर (56) ने लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक से खुद को गोली मार ली। घटना गुरुवार सुबह गोयलपुर थाने के बधाइयां मोहल्ले की है। शुरुआती जांच में पता चला है कि वह पिछले कुछ दिन से परेशान थे। इसी वजह से उन्होंने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि भगवान सिंह ने जिस बंदूक से सुसाइड किया, उसका लाइसेंस 1 महीने पहले ही मिला है। परिवार में पत्नी के अलावा बेटी और दो बेटे हैं। बेटी सबसे बड़ी है।
जानकारी के अनुसार ठेकेदार भगवान सिंह ठाकुर ने अपने कमरे में गुरूवार सुबह 10.30 बजे स्वयं को गोली मारी। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल की जांच की है। मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। ठाकुर नगर निगम के अलावा रेलवे में भी ठेकेदारी का काम करते थे। उनके बेटे हर्ष सिंह ठाकुर के अनुसार मई 2023 से नगर निगम में किए गए कामों का लाखों रुपए के बिल अटके है। 60 से 70 लाख रुपए फंसे हैं। निगम के अकाउंट ऑफिसर पापा का बिल पास नहीं कर रहे थे। हर्ष ने बताया कि 18 फरवरी को बड़ी बहन की शादी होना है। ऐसे में पिता पैसों के इंतजाम को लेकर परेशान थे। कई बार उन्होंने अपनी समस्या घर में भी बताई। उन्होंने यह भी बताया था कि नगर निगम के कई दिन से चक्कर काट रहे हैं, लेकिन बिल पास नहीं हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!