महापौर भार्गव के जन्मदिन पर 151 संतों को भेंट किए कम्बल
![](https://www.satyagrahlive.com/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240103-WA0038-780x470.jpg)
महापौर भार्गव के जन्मदिन पर 151 संतों को भेंट किए कम्बल
इंदौर . महापौर पुष्यमित्र भार्गव के जन्मदिन के उपलक्ष्य में बिजासन रोड स्थित प्राचीन अखंड धाम आश्रम पर आयोजित 56वें अ.भा. अखंड वेदांत संत सम्मेलन में देश के विभिन्न तीर्थ स्थलों से आए 151 संतों को आश्रम के महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी चेतन स्वरूप के सानिध्य एवं महापौर के पिताश्री डॉ. राजेन्द्र शर्मा के मुख्य आतिथ्य में कम्बल भेंट किए गए। सभी संतों को कम्बल भेंटकर बिदाई दी गई। पुष्यमित्र भार्गव मित्र मंडल के भावेश दवे एवं सचिन सांखला ने बताया कि इस अवसर पर वृंदावन के महामंडलेश्वर स्वामी जगदीशानंद, स्वामी राजानंद, अखंड धाम संत सम्मेलन आयोजन समिति के अध्यक्ष हरि अग्रवाल, सारंगपुर से आई साध्वी अर्चना दुबे, भीलवाड़ा की साध्वी प्रज्ञाश्री, महापौर प्रतिनिधि भरत पारख सहित अनेक संत एवं गणमान्य बंधु उपस्थित थे, जिन्होंने महापौर के दीर्घायु एवं यशस्वी होने की मंगल कामना करते हुए संतों से भी उन्हें आशीर्वाद प्रदान करने का आग्रह किया। सम्मेलन में उपस्थित लगभग सभी संतों ने महापौर के शतायु-दीर्घायु होने के आशीर्वाद स्वरूप मंत्र एवं श्लोक पढ़कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन सचिन सांखला ने किया और आभार माना भावेश दवे ने।