भोपालमध्यप्रदेशमुख्य खबरे

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने चिंतामन गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना की

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज सीहोर के चिंतामन गणेश मंदिर पहुंच कर भगवान श्री गणेश के दर्शन किए, पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश के नागरिकों की सुख-समृद्धि की कामना की। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के साथ ही मध्यप्रदेश भी तेजी से विकास कर रहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश और प्रदेश में सभी आवश्यक संसाधनों एवं उपचार सुविधाओं का विस्तार हुआ है और नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नेशनल हेल्थ मिशन के माध्यम से पूरे देश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में क्रांतिकारी कदम उठाए गए हैं। इसी कड़ी को मध्यप्रदेश में आगे बढ़ायेंगे। स्वस्थ समाज के लिए जरूरी सभी आवश्यक सुविधाओं का विकास और विस्तार करेगें। उन्होंने विंध्य क्षेत्र के संबंध में कहा कि विन्ध्य में विकास की अपार संभावनाएं हैं। विकास के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। भविष्य में विन्ध्य क्षेत्र एक विकसित क्षेत्र के रूप में दिखाई देगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!