बहू-बेटी मंडल ने कराई खेल प्रतियोगिता, अन्नकूट प्रसादी बांटी

सेंधवा।
प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी जिले के सेंधवा में गुप्ता समाज द्वारा समाज के लिए सामाजिक गतिविधियों के आयोजन के तहत बहू बेटियों के लिए खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। वहीं अन्नकूट प्रसादी का वितरण किया गया। समाज द्वारा मारवाड़ी ब्राह्मण धर्मशाला में कार्यक्रम बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत में नवयुवक मण्डल के जिला अध्यक्ष रविकांत महाजन, जुलवानिया के समाजयोगेश गुप्ता का समाज द्वारा पुष्प हार से सम्मान किया गया। इसके बाद महिला मंडल एवं बहू बेटी मंडल द्वारा खेल प्रतियोगिता करवाई। जिसमे प्रथम एवं दितीय पुरस्कार से विजेताओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इसके बाद संगीतमय भव्य महाआरती कर अन्नकूट महाप्रसादी का आयोजन किया गया। जिसमे समाजजनों ने प्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ दामू गुप्ता, सुनील गुप्ता, दीपक गुप्ता, प्रांत महामंत्री जेपी गुप्ता, प्रांत महामंत्री सुरेश गुप्ता, महिला मंडल अध्यक्ष सुलोचना गुप्ता, सचिव प्रेमलता गुप्ता, बहु बेटी अध्यक्ष अर्चना गुप्ता एवं नवयुवक मंडल अध्यक्ष निलेश गुप्ता, उपाध्याक्ष रामकृष्ण गुप्ता, सचिव अभय मंडलोई, प्रचारक सन्तोष गुप्ता, सुनिल गुप्ता, देवेन्द्र गुप्ता आदि उपस्थित हुए।